संभल हिंसा के मास्टरमाइंड सारिक साठा पर कसा शिकंजा

- घर कुर्क करने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम
संभल (एजेंसी)।  जामा मस्जिद सर्वे के विरोध में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साठा के मकान और अन्य चीजों की बुधवार को कुर्की शुरू हो गई। जिला न्यायालय से मंगलवार को आदेश जारी होने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम करीब 12 बजे शारिक साठा के 210 गज में बने पुश्तैनी मकान पहुंची।
यहां मुनादी कराते हुए साठा के हिस्से की एक चौथाई संपत्ति कुर्क करने का ऐलान किया। हिंसा के दौरान पथराव, फायरिंग और आगजनी में भीड़ में शामिल बिलाल, नईम, कैफ और अयान की गोली लगने से मौत हो गई थी। जांच में हिंसा भड़काने व हत्या की साजिश रचने में शारिक साठा का नाम सामने आया था।
कोतवाली पुलिस ने शारिक साठा के खिलाफ चार लोगों की हत्या के मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की थी। वह चारों मामलों में वांछित चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts