मौसम की पलटवार
तेज हवा के साथ बारिश के साथ फिर बढ़ी ठिठुरन
मेरठ।बसंत पंचमी के बाद शहर का मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखा। मंगलवार को आसमान में काले बादल छाए रहे और कुछ ही समय बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है। लगातार हल्की बरसात होने तापमान में गिरावट आ गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मेरठ व आसपास के इलाकों में बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार तेज रहने से कई इलाकों में मौसम और ठंडा महसूस हुआ।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं और कुछ समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है।
सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ लोगों को सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ। आज अधिकतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
सुबह 7 से 9 बजे तक बादलों की आवाजाही बनी रही। 9 बजे के बाद बारिश की संभावना बढ़ गई। दोपहर 12 बजे से शाम तक बारिश की संभावना 50 से 90 प्रतिशत तक बताई गई है।हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं, वातावरण में नमी का स्तर करीब 73 प्रतिशत बना हुआ है, जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और ठंड व बारिश को देखते हुए सावधानी बरते ।


No comments:
Post a Comment