झांसी में 'श्रद्धा' जैसा हत्याकांड

 रिटायर्ड रेलकर्मी ने लिव-इन पार्टनर के किए टुकड़े, 7 दिन तक चूल्हे पर जलाए अंग

झांसी। झांसी के सीपरी बाजार इलाके में हैवानियत की सारी हदें पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक 62 वर्षीय रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने अपनी 32 वर्षीय लिव-इन पार्टनर प्रीति की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी पिछले सात दिनों से घर के आंगन में चूल्हा जलाकर शव के अंगों को नष्ट कर रहा था। शनिवार रात जब वह बचे हुए अवशेषों को एक नीले बक्से में भरकर ठिकाने लगाने निकला, तब एक ऑटो चालक की सतर्कता से इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ।

पैसे की डिमांड बनी कत्ल की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह ने दो शादियां की थीं, लेकिन उसके संबंध 27 साल छोटी प्रीति से भी थे। राम सिंह ने प्रीति को लहर गांव में एक किराए का कमरा दिलवाया था। आरोपी का दावा है कि प्रीति लगातार उससे पैसों की मांग कर रही थी, जिससे तंग आकर उसने 7 जनवरी को गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

बेटे ने लाकर दी लकड़ियां और बक्सा

शव से बदबू आने लगी तो राम सिंह ने अपने बेटे नितिन परिहार को इस खौफनाक साजिश में शामिल किया। बेटे ने ही शव को जलाने के लिए लकड़ियां और उसे छिपाने के लिए नीला बक्सा लाकर दिया। 16 और 17 जनवरी की रात आरोपी ने कमरे के आंगन में बने चूल्हे पर शव के टुकड़ों को जलाया। इसके बाद अवशेषों, राख और पानी को नीले बक्से में भर दिया।

एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक, पुलिस ने प्रीति के घर के आंगन से वह चूल्हा बरामद कर लिया है जहाँ अंगों को जलाया गया था।शिनाख्त: मृतका के पति राजकुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।हालांकि शव के अवशेषों की प्रारंभिक पहचान हो गई है, लेकिन पुख्ता सबूत के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

आरोपी ने शव को जलाने के लिए रसायनों और चूल्हे का इस्तेमाल किया ताकि पहचान पूरी तरह मिट जाए। हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।" 

— विनोद कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी, सीपरी बाजार

No comments:

Post a Comment

Popular Posts