महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार  समेत 5 की प्लेन क्रेश में मौत  

बारामती में लैंडिंग के दौरान हादसा हुआ

मुंबई,एजेंसी । बुधवार को एक दुखभरी खबर महाराष्ट्र  से आयी है। जब बारामती में लैंडिग के दौरान प्लेन क्रेश होने से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गयी है। डिप्टी सीएम की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार वाले बारामती रवाना हो गये है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में सवार थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। प्लेन में अजित पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है।विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. जानकारी के मुताबिक, ये अजित पवार का निजी विमान था. प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंच गई हैं और हालात का जायजा ले रही हैं। साथ ही विमान के क्रैश होने की वजहों की जांच भी शुरू हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में क्रैश होते ही आग लग गई और विमान के कई टुकड़े हो गए।

हादसा का शिकार होने वाला प्लेन एयरक्राफ्ट लियरजेट 45 टाइप का था, जिसे VSR की ओर से ऑपरेट किया जा रहा था। बारामती एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में अधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस विमान में कुल 5 लोग सवार थे। जिसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, 2 और लोगों (1पीएसओऔर 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों के साथ प्लेन में थे. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति क्रैश में नहीं बचा है।

रेली के लिए बारामती आए थे पवार

अजित पवार को आज बारामती तहसील में अलग अलग जिला परिषद चुनाव क्षेत्र में 4 रैलियां करनी थी, जिसके लिए वह प्राइवेट विमान से यहां आए थे। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था और उनका ये सफर जिंदगी और राजनीतिक करियर का आखिरी सफर बनकर रह गया। 

अजीत पवार की पत्नी और बहन बारामती रवाना

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और सांसद सुप्रिया सुले समेत पवार परिवार के सभी सदस्य बारामती के लिए रवाना हो गए हैं।

पुणे जिला प्रशासन ने मौत की पुष्टि की

पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत सभी 5 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से फोन पर बात कर घटना की पूरी जानकारी ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम फडणवीस को फोन किया। महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दुर्घटना और वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया है।

 पीाएम नरेन्द्र मोदी ने शोक प्रकट किया 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजित पवार की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महाराष्ट्र के बारामती में हुए दुर्भाग्यपूर्ण प्लेन क्रैश से मैं बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि दुखी परिवारों को इस दुख की घड़ी में शक्ति और हिम्मत मिले।" अजित पवार के बारे में पीएम मोदी ने कहा, "वे एक ऐसे जननेता थे जिनका लोगों से और जमीनी स्तर से गहरा जुड़ाव था। उन्हें एक मेहनती इंसान के तौर पर बहुत इज्जत दी जाती थी, जो महाराष्ट्र के लोगों की सेवा में हमेशा सबसे आगे रहते थे। उन्हें प्रशासकीय मामलों की गहरी समझ थी। गरीबों और जरूरतमंदों को मजबूत बनाने के लिए उनका जुनून खासतौर पर देखने लायक था। उनका अचानक जाना बहुत चौंकाने वाला और दुखद है। उनके परिवार और अनगिनत समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।"

 अजित पवार को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित - अमित शाह 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "एक दुखद हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनडीए के हमारे वरिष्ठ साथी अजित पवार को खो देने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। अजित पवार ने बीते साढ़े तीन दशकों में जिस प्रकार महाराष्ट्र के हर वर्ग के कल्याण के लिए खुद को समर्पित किया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। वे जब भी मिलते थे, महाराष्ट्र की जनता के कल्याण संबंधी अनेक विषयों पर लंबी चर्चा करते थे। उनका निधन एनडीए परिवार के साथ ही मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है।"उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में आगे लिखा, "मैं पवार परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। शोक की इस घड़ी में पूरा एनडीए शोक-संतप्त पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक
डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस राजकीय शोक का एलान किया है।



 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts