मुख्यमंत्री बोले-31 मई तक हर हाल में तैयार हो खेल विश्वविद्यालय, सत्र शुरू करने के निर्देश
हर मंड़ल में एक स्पोर्टस स्कूल होगा -योगी
मंच से खेल विवि का लोगाे व वाक्स को सीएम योगी ने किया लांच
मेरठ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर 31 मई 2026 तक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्य मंत्री ने विवि का लोगाे व वाक्स को लांच किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को सलावा स्थित प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 31 मई 2026 तक हर हाल में विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र शुरू किया जाए।
खेलों में नई संस्कृति का हुआ विकास
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में खेलों को लेकर एक नई संस्कृति विकसित हुई है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और सांसद खेल प्रतियोगिताओं ने खेलों को नई दिशा दी है।
हर गांव और जिले में खेलों को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में हर गांव में ग्रामीण खेल लीग, विधायक खेल प्रतियोगिता और हर जिले में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर देश का पहला खेल विश्वविद्यालय मेरठ में बन रहा है।
मेरठ बना खेल विश्वविद्यालय का केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ क्रांति की धरती है और यहीं से ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ को मजबूती मिली, इसी वजह से खेल विश्वविद्यालय के लिए मेरठ का चयन किया गया।
90 एकड़ से बढ़ाकर 100 एकड़ हुआ परिसर
खेल विश्वविद्यालय का निर्माण पहले 90 एकड़ में प्रस्तावित था, जिसे बढ़ाकर अब 100 एकड़ कर दिया गया है। पहले फेज में 230 करोड़ और दूसरे फेज में करीब 200 करोड़ रुपये के कार्य 31 मई तक पूरे किए जाएंगे।
अगस्त में शुरू होंगे पहले कोर्स
मुख्यमंत्री ने बताया कि अगस्त में विश्वविद्यालय के पहले कोर्स शुरू हो चुके हैं और नए शैक्षणिक सत्र में यहीं पर नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यहां 12 नियमित खेलों के डिप्लोमा और डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय बनाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय बनाने का लक्ष्य देते हुए कहा कि यहां बेहतर फैकल्टी की तैनाती की जाए और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को कोच के रूप में नियुक्त किया जाए।
हर कमिश्नरी में बनेगा एक स्पोर्ट्स कॉलेज
उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय एक केंद्र के रूप में कार्य करेगा और भविष्य में हर कमिश्नरी में एक-एक स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जाएगी।
निजी खेल एकेडमी को मिलेगा सहयोग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा लगातार पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निजी खेल एकेडमियों को भी सहयोग प्रदान करेगी।
सीएम योगी बोले-विकसित भारत की ओर मजबूत कदम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आने वाले समय में यह खेल विश्वविद्यालय खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा।
प्रदेश के पहले मेजर ध्यानचंद खेल विवि का लोगो, ड्रेस व फ्लैग लॉन्च, यह होगा ध्येय वाक्य
मेरठ के मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में लोगो, ड्रेस और फ्लैग का अनावरण किया गया। शासन ने 31 मई 2026 तक शैक्षणिक सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।मेरठ स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में बुधवार को विश्वविद्यालय के लोगो, ड्रेस और फ्लैग का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन और अधिकारी मौजूद रहे।
‘जय हिंद’ होगा विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य
कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि खेल विश्वविद्यालय का ध्येय वाक्य ‘जय हिंद’ निर्धारित किया गया है, जो देशभक्ति और अनुशासन की भावना को दर्शाता है।
31 मई 2026 तक सत्र शुरू करने के निर्देश
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील कुमार ने बताया कि शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश प्राप्त हुए हैं कि 31 मई 2026 तक हर हाल में खेल विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया जाए।
तैयारियां तेज, आधारभूत सुविधाओं पर काम जारी
रजिस्ट्रार ने कहा कि विश्वविद्यालय में आधारभूत ढांचे, शैक्षणिक व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्र शुरू किया जा सके।
खेल शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
उन्होंने विश्वास जताया कि खेल विश्वविद्यालय प्रदेश और देश में खेल शिक्षा को नई दिशा देगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।



No comments:
Post a Comment