डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 में डीएवी के खिलाड़ियों ने जूडो में अपना हुनर दिखाया
मेरठ। गत 6 से 8 जनवरी 2026 में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 हरिद्वार में अंडर 14, 17, 19 ब्वॉयज श्रेणी में अपना हुनर दिखाकर मेरठ का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। 23 राज्यों से 450 खिलाड़ी प्रतिभागी रहे। डीएवी मेरठ के खेल विभाग के श्री शिवम पटेल के प्रशिक्षण में डीएवी मेरठ के अध्ययन चौधरी (अंडर 17, वजन- 90) ने कांस्य पदक तथा अंदर 19 वर्ग में यश त्यागी ने (वेट - 55) कांस्य पदक प्राप्त कर डीएवी, मेरठ का परचम लहराया।डाॅ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल, यू पी जोन-ए) ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा की तथा उनके भावी भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


No comments:
Post a Comment