बॉर्डर-2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, चार दिन में कमाए 239 करोड़

मुंबई। सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए चार दिनों में कुल 239 करोड़ रुपए की कमाई की है। उद्योग जगत के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली वेबसाइट सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 59 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की, जिससे भारत में चार दिनों में इसकी कुल कमाई 212.4 करोड़ हो गई।
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुक्रवार, 23 जनवरी को भारत में रिलीज हुई थी। इसने पहले दिन 32.10 करोड़ रुपए के साथ अपनी यात्रा शुरू की, जिसके बाद शनिवार को 36.5 करोड़ रुपये और रविवार को 54.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया। सोमवार को इसने 59 करोड़ रुपए की कमाई की, जो अब तक की सबसे बड़ी सिंगल-डे और गणतंत्र दिवस की बॉक्स ऑफिस कमाई में से एक है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts