कचहरी परिसर में तारिख पर आई युवती के साथ मारपीट

-प्रेमी की दूसरी पत्नी व उसके भाई ने की मारपीट

मेरठ। कचहरी परिसर में तारिख पर आई युवती के साथ उसके प्रेमी की पत्नी व उसके भाई ने मारपीट कर दी। पुलिस व अधिवक्ताओं को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। पीड़िता ने थाना पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों पर कार्रवाई शुरु कर दी। 

कचहरी कोर्ट में तारिख पर आई खतौली निवासी युवती ने बताया उसका 11 साल पहले क्षेत्र के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो इस बीच सऊदी चला गया था और वादा किया था वापस आने के बाद शादी करेंगा। उसने आरोप लगाया कि उसने सऊदी से आने के बाद चुपचाप लोहिया नगर क्षेत्र के जाहिदपुर निवासी युवती से शादी कर ली। जिसके खिलाफ युवती ने लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं प्रेमी की पत्नी ने भी पहली प्रेमिका के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करा दी थी। गुरुवार को कचहरी में तारिख पर आई युवती की प्रमी की पत्नी व उसके भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बात को लेकर महिला ने अपने भाई व उसके एक साथी के साथ मिलकर युवती की पिटाई करनी शुरु कर दी। शोर की आवाज सुनकर पुलिस व अधिवक्ता वहां पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद कचहरी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दी। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सिविल लाईन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। 

इंस्पेक्टर सिविल लाईन सौरभ शुक्ला ने बताया कचहरी परिसर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष ने तहरीर दी है जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts