आईआईएमटी एकेडमी के खिलाड़ियों ने पांचवे यूथ नेशनल चैंपियनशिप में लहराया परचम

- आगरा में आयोजित पांचवे यूथ नेशनल चैंपियनशिप में जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

मेरठ। आईआईएमटी एकेडमी के खिलाड़ियों ने आगरा में आयोजित पांचवे यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते। वॉलीबॉल, बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल खेल प्रतियोगिताओं में परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को आईआईएमटी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

आगरा में पांचवे यूथ नेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजित 6 से 8 दिसंबर तक किया गया। जिसमें आईआईएमटी एकेडमी की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वर्ष आयु वर्ग में गोल्ड मेडल और 17 वर्ष आयु वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर अपना परचम लहराया। बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 14 वर्ष आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल और 12 वर्ष  आयु वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया । वहीं एकेडमी की बास्केटबॉल टीम ने 14 वर्ष आयु वर्ग और 17 वर्ष आयु वर्ग दोनों  खेल प्रतियोगिताओं में सिल्वर मेडल प्राप्त किए। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट तथा अन्य पुरस्कारों द्वारा सम्मानित किया गया।

आईआईएमटी समूह के चेयरमैन योगेश मोहन जी गुप्ता, प्रबंध निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल जी एवं डायरेक्टर डॉ. पी के शर्मा तथा एकेडमी की प्रधानाचार्या अलका शर्मा जी ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल को आवश्यक बताया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए शिक्षक नीरज डेविस, प्रत्यक्ष गुप्ता एवं अभय धामा की भी सराहना की गयी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts