पी.एल.शर्मा जिला चिकित्सालय में रैन बसेरा तैयार
सीएमओ ने किया हॉस्पिटल का निरीक्षण
मेरठ । ठंड काे देखते हुए जिला अस्पताल में रेन बसेरा तैयार किया गया है। जिससे वहां भर्ती मरीजों के तीमारदार आसानी से रह सके। गुरूवार को सीएमओ डा. अशोक कटारिया व डा. अतुल कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पी.एल.शर्मा जिला चिकित्सालय में स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि रैन बसेरे में मरीजों के तीमारदारों हेतु रैन बसेरा तैयार है, जिससे कि तीमारदारों को कोई परेशानी न हो तथा ठंड से बचा जा सके। रैन बसेरे में सभी सुविधाएँ मौजूद हैं। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डा. बीपी कौशिक व अस्पताल प्रबन्धक अभिषेक वालिया भी मौजूद रहे। कोई भी तीमारदार इमरजेंसी में एन्ट्री करा कर निवास कर सकता है। इससे मरीजों की देखरेख के साथ-साथ तीमारदारों को ठंड से सुरक्षा मिल सकेगी।


No comments:
Post a Comment