थाईलैंड में पकड़े गए लूथरा ब्रदर्स
- भारत लाए जाने की तैयारी तेज
नई दिल्ली (एजेंसी)।
गोवा क्लब अग्निकांड मामले में बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है। हादसे के बाद दोनों भाई दिल्ली से थाईलैंड के फुकेट भाग गए थे। इससे पहले एक्शन लेते हुए पुलिस ने गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया।
दरअसल, गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 20 स्टाफ और 5 पर्यटक शामिल थे। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी और बचाव कार्य चल रहा था, उसी वक्त लूथरा ब्रदर्स ने थाइलैंड की टिकट बुक की और दिल्ली से फ्लाइट से देश छोड़कर भाग खड़े हुए। लूथरा ब्रदर्स पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का केस चल रहा है। थाईलैंज में हिरासत में लिए गए लूथरा ब्रदर्स की पहली तस्वीर सामने आई है। डिटेन करने के बाद दोनों लोगों को वापस दिल्ली लाया जाएगा।
इस मामले में अब तक कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोदक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, बार मैनेजर राजीव सिंघानिया, गेट मैनेजर रियांशु ठाकुर और कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।


No comments:
Post a Comment