जिस्मफरोशी मामले में गिरफ्तार विकास त्यागी को मिली जमानत

विकास के अधिवक्ता ने जिरह कर रखा मजबूत पक्ष, कोर्ट ने मंजूर की ज़मानत

मेरठ।  जिस्मफरोशी से जुड़े तीन महीने पुराने मामले में गिरफ्तार किए गए विकास त्यागी को गुरुवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। पुलिस की तरफ से मौजूद सरकारी वकील और विकास त्यागी के अधिवक्ता के बीच काफी देर बहस चली। पुलिस अपना मजबूत पक्ष नहीं रख पायी, जिसके बाद कोर्ट ने विकास त्यागी को जमानत दे दी।

 थाना नौचंदी क्षेत्र में 14 सितंबर को पुलिस ने एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट पर छापा मारकर वहां चल रहे जिस्मफरोशी के खेल का भंडाफोड़ किया था। इंस्टीट्यूट के संचालक समेत कुल 13 लोग गिरफ्तार किए गए, जिनमें से 6 आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। जिस बिल्डिंग में यह इंस्टीट्यूट संचालित हो रहा था वह विकास त्यागी नामक व्यक्ति की थी, जिसे पुलिस की छानबीन में क्लीन चिट दे दी गई।

शुरुआत में इस मामले की जांच सीओ कैंट नवीना शुक्ला कर रही थीं जिन्होंने विकास त्यागी को क्लीन चिट दे दी। उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की गई जिसके बाद नए सिरे से जांच एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने शुरू की। अंतरिक्ष जैन की जांच में विकास त्यागी की संलिप्तता पाई गई, जिसके आधार पर बुधवार को पुलिस ने विकास त्यागी को गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts