महिला  ने पेश की इमानदारी की मिशाल 

ग्राम प्रधान के खोए 15 हजार रुपये और दस्तावेज लौटाए

 मेरठ । इमानदारी अभी भी कायम है  जानीखुर्द में एक महिला ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए ग्राम प्रधान का खोया हुआ पर्स लौटा दिया। पर्स में 15 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये का चेक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। महिला के इस कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 गत शनिवार शाम जानी ब्लॉक के गांव भवीं के ग्राम प्रधान योगेन्द्र शर्मा किसी काम से जानी खुर्द आए थे। इसी दौरान जानी बस स्टैंड पर उनका पर्स जेब से गिर गया। योगेन्द्र शर्मा को घर पहुंचने पर पर्स गिरने का पता चला और उन्होंने उसकी काफी तलाश की।उधर, जानी बस स्टैंड पर रहने वाली ब्रिजेश मुंडे पत्नी सुन्दरी की नजर गिरे हुए पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स उठाकर अपने घर ले गईं और पति सुन्दरलाल को इसकी जानकारी दी। पर्स में मिले पैसे और कागजों में योगेन्द्र शर्मा का कोई पता नहीं था।

दंपति ने पर्स मिलने की बात अपने पड़ोसियों और अन्य लोगों को बताई, लेकिन किसी को भी मालिक की जानकारी नहीं थी। इसके बाद ब्रिजेश और सुन्दरलाल ने पर्स में मिली योगेन्द्र की फोटो ग्रामीणों को दिखाई।

उनकी कोशिशें रंग लाईं और बुधवार शाम को उन्हें पता चला कि यह फोटो भवीं के ग्राम प्रधान की है। उन्होंने किसी से ग्राम प्रधान का मोबाइल नंबर लेकर उनसे संपर्क किया और पर्स मिलने की सूचना दी। इसके बाद ग्राम प्रधान योगेन्द्र शर्मा उनके घर पहुंचे, जहां ब्रिजेश ने उन्हें पैसे और सभी दस्तावेज सौंप दिए। महिला की इस ईमानदारी की चर्चा बृहस्पतिवार को पूरे क्षेत्र में होती रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts