दुकानों को बचाने के लिए आवास संयुक्त  कमिश्नर से मिले

  बैठक कर कार्रवाई की मांग की, बोले व्यापारियों का उत्पीड़िन न हो 

 मेरठ। गुरुवार को  भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा जी के नेतृत्व में सेंट्रल मार्केट व व्यापार बचाओ संघर्ष समिति के व्यापारियों के साथ आवास विकास के जॉइंट कमिश्नर अनिल सिंह से मुलाकात की।   भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा ने कहां व्यापारी का उत्पीड़न ना हो की मांग रखी व बाज़ार स्ट्रीट के लिए होने वाली आवास विकास की बैठक जो लखनऊ में कल होने वाली थी जो प्रमुख सचिव के अनुपस्थित होने के कारण नहीं हो सकी उसको पुनः जल्दी बैठक करने की बात कही । व्यापारियों द्वारा की जाने वाली कागज़ी कार्रवाई 2 दिन में पूरी करने को कहा और सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण मामले से पीड़ित व्यापारियों को जल्द ही राहत और मलबा हटते ही अस्थायी दुकान लगाने की मांग रखी। 

विनीत शारदा ने कहा किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं सहा जाएगा। विनीत शारदा ने आवास विकास के अधिकारी अनिल सिंह को साफ लफ्जों में कहां आपके महकमे की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी जल्दी से जल्दी बाजार स्ट्रीट के प्रस्ताव को पास कराने का जिम्मा आपका है वह भी लखनऊ में कोशिश करेंगे  इस मौके संयोजक धीरज गोयल , निमित जैन, राकेश बंसल, गौरव विरमानी, राहुल मलिक, अंजने सिंह, शुभम दुबलिश, सचिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, नानकचंद शर्मा आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts