सातों विधानसभा के सभी बूथों पर एसआईआर का काम  पूरा

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डा. वीके सिंह ने रखा आंकड़ा

कहा- बीएलओ और बीएलए की बैठक जारी रहेंगी, एएसडी सूची पर फोकस

एसआईआर अभियान के लिए दो सप्ताह का समय बढ़ने से बीएलओ को राहत

मेरठ। पूर्व घोषणा के मुताबिक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का गुरुवार को आखिरी दिन था। सभी बूथों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए के बीच बैठकें हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. वीके सिंह ने कहा कि जनपद की सभी सात विधानसभा में एसआईआर का काम 100 फीसदी पूरा हो गया है और गुरुवार की रात तक फीडिंग का काम भी पूर्ण हो गया। अब ​बीएलओ और बीएलए के बीच एएसडी सूची पर कार्य होगा। वहीं, बीएलओ के लिए राहत की बात ये है कि ​यूपी में एसआईआर अभियान पूरा करने के लिए दो सप्ताह का समय चुनाव आयोग ने बढ़ा दिया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम डॉ. वीके सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मेरठ की सात विधानसभा के सभी बूथों पर एसआईआर का काम पूरा कर लिया गया है। बूथों पर बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए के बीच ​आपसी समन्वय से एएसडी सूची को फोकस किया जाएगा। एएसडी सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जिनका निधन हो गया, घर पर नहीं मिला, उस स्थान को छोड़ दिया या फिर ​एक से ज्यादा विधानसभा में मतदाता के रूप में नाम दर्ज है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बुधवार व गुरुवार को बीएलओ व बीएलए के बीच बूथों पर मीटिंग हुई है। बीएलओ ने अपनी-अपनी एएसडी सूची बीएलए को उपलब्ध कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ बीएलए अनुपस्थित चल रहे हैं, इस बारे में उन राजनीतिक दलों से आवश्यक रूप से बीएलए को बूथों पर कहा गया है। डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सातों विधानसभा में मैपिंग का काम 75 फीसदी हो गया है, इसको भी जल्द पूरा करने के प्रयास चल रहे हैं।






No comments:

Post a Comment

Popular Posts