शास्त्रीनगर,जाग्रति विहार के व्यापारियाें ने किया व्यापार बचाओ संघर्ष समिति का पुर्नगठन
मेरठ। सैट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण के बाद अन्य अवैध निर्माण को बचाने के लिए शास्त्री नगर व जाग्रति विहार ने एकजुट होने के लिए व्यापारियों ने व्यापार बचाओ संघर्ष समिति का पुर्नगठन किया है।
शनिवार को सैट्रल मार्केट में व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया है। जिसमें शास्त्री नगर व जाग्रति विहार के व्यापारी मौजूद रहे। व्यापार बचाओ संघर्ष समिति में संरक्षक सतीश गर्ग, मुकेश जैन, महिपाल मलिक सतीश विरमानी को बनाया गया है। संयोजक जितेन्द्र अग्रवाल सह संयोजक -गौरव विरमानी ,सचिन (राम चंदर),आलोक सोम,प्रवीण शर्मा को रखा गया है। जबकि कोषाध्यक्ष- दिनेश माखीजा ,कानूनी सलाहकार- एडवोकेट अजय शर्मा कानूनी सलाहकार- एडवोकेट अंकुश जैन ,मीडिया प्रवक्ता -निमित जैन बनाया गया है। व्यापार बचाओ संघर्ष समिति द्वारा निर्णय लिया गया है अगर आवास विकास परिषद मेरठ हमारी लिए उक्त निर्णय नहीं लेगा तो संयुक्त व्यापार संघ मेरठ के साथ मिलकर एक बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी ।



No comments:
Post a Comment