डफरिन में  खडी तीन एंम्बूलेस में लगी आग 

 दमकल की गाडियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया 

 मेरठ। शनिवार की रात को महिला अस्पताल में खड़ी तीन एम्बूलेंस में आग लगी।थोडी देर में आग ने भंयकर रूप धाीरण कर लिया। मौके पर पहुंची दमकल की गाडि़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 

 महिला अस्पताल में बेकार पड़ी तीन एम्बूलेंस खड़ी थी । शनिवार की रात को एक एम्बूलेंस में आग लगी। जब तक वहां तैनात कर्मचारी कुछ समझ पाते तब तीनाे एम्बूलेंस ने आग पकड़ ली। आग की जानकारी दमकल विभाग को दी गयी ।सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तीन एम्बूलेंस जलकर राख हो गयी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया का कहना है कि महिला अस्पताल में खड़ी एम्बूलेंस पुरानी खडी थी। आग के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकीजांच पड़ताल की जा रही है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts