नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वालों को राह पर लाने की 'कोशिश'

नाटक के माध्यम से सिखाए यातायात के नियम 

 मेरठ। सामाजिक संगठन कोशिश के बैनर तले रविवार को रंगकर्मियों ने बच्चा पार्क पर नुक्कड़ नाटक कर संदेश दिया कि आपका और सभी का जीवन अनमोल है। इसलिए वाहन धीरे चलाएं और यातायात के नियमों का पालन करें। 

नाटक में दर्शाया गया कि बिना हेलमेट के एक व्यक्ति वाहन चला रहा है। उसके वाहन में लाइट है और न ही हॉर्न। इसी बीच ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे रोकते हैं और कागज दिखाने के साथ साथ उससे हेलमेट के बारे में पूछते हैं। वाहन चालक हैंडल पर टंगा हेलमेट दिखता है। इस पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालक को समझती है कि यह आपकी सुरक्षा के लिए है। हेलमेट पहने न कि वाहन पर टांगें। पुलिस कर्मी ने कोहरे और धुंध में हेडलाइट और बैक लाइट तथा  हॉर्न के प्रयोग को जरूरी बताया।  

नाटक में रंग कर्मियों ने संदेश दिया कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें तथा तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और साथ ही स्टंट से बचें।कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि यातायात के नियमों का पालन करेंगे। नुक्कड़ नाटक में मुख्य भूमिका अजय सेठी, अर्चित अग्रवाल, विनीत जैन, करन कामरा, प्रवीण मेहता, दिनेश आहूजा, सम्राट वर्मा, वीरेंद्र रस्तोगी, मनोहर गुरनानी, राहुल बंसल और सचिन सिरोही ने निभाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts