मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 6839 मरीजों की हुई जांच 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने खुद की ओपीडी 

 मेरठ। रविवार को जनपद में 32 सीएचसी  व 28 नगरीय स्वास्थ्य केद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों को आयोजन किया गया। इस दौरान 6839 लोगों की जांच की गयी। इस दौरानर 441 गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। 

 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा अशोक कटारिया ने बताया कि जन समुदाय को स्वास्थ सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए जनपद के स्वास्थ्य केन्द्रो पर आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रजनन एंव बाल स्वास्थ्य  के अतिरिक्त 30वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों  के रक्तचाप ,मधुमेह,तीन प्रकार के सामान्य कैंसर - मुंह, स्तन एवं गर्भाश्य व टीबी की स्किनिंग की गयी। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था संबधी सेवाएं ,मानसिक स्वास्थ्य ,नेत्र ,नाक ,कान ,गला ,आकस्तिक एवं ट्रोमा संबधी सेवाए प्रदान की गयी। उन्होने बताया कि  इस दौरान 6839 पुरूष् ,महिलाएं एंव बच्चों काे सेवाए दी गयी। जिसमें 1927 एनसीडी स्क्रीनिंग की गयी। 528 टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी। 441 गोल्डन कार्ड बनाए गये। आशाओं के द्वारा 1040 आभा कार्ड डी बनाइ गयी। उन्हाेंने बताया सरकार का प्रयास है अंतिम छोर तक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts