डीआईजी से मिले रालोद कार्यकर्ता
स्कूल संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में जल्द खुलासे की मांग
मेरठ। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने डीआईजी कलानिधि नैथानी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल संचालक से रंगदारी मांगने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की है। डीआईजी ने एक दो खुलासा करने का आश्वसान दिया।
शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) प्रदेश महासचिव एवं उद्यमी कंवलजीत सिंह को धमकी प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी से पूरा प्रतिनिधि मंडल मिला है।
पिछले दिनों प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और शहर के प्रतिष्ठित स्कूल संचालक कंवलजीत सिंह को ईमेल से धमकी देने के सम्बन्ध में अपना ज्ञापन सौपा और कहा कि जल्द से जल्द इस प्रकरण का खुलासा होना चाहिए और परिवार को पूर्णरूप से सुरक्षा मुहैय्या कराई जाए।
रालोद प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) और गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के संचालक कंवलजीत सिंह को एक ईमेल प्राप्त हुआ था जिसमें उन्हें 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने की धमकी दी गई थी और इस धमकी भरे ईमेल के बाद कमलजीत सिंह और उनके परिवार तथा स्कूल में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी दहशत में आ गए थे।उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया था तथा उसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत की गई थी धमकी के साथ-साथ 10 लख रुपए हस्तांतरित करने के लिए एक अकाउंट नंबर भी दिया गया था। डीआईजी ने रालोद नेताओं को आश्वासन दिया एक दो दिन में इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। पीड़ित स्कूल संचालक कवलजीत सिंह ने कहा पुलिस की ओर से आश्वसन दिया है। कि एक दो दिन में इस मामले से पर्दा उठा दिया।
प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से सदस्य अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उत्तर प्रदेश नरेंद्र खजूरी, प्रभारी जम्मू-कश्मीर विनय प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष(सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे, राष्ट्रीय महासचिव(महिला) ऋचा सिंह, प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) एवं उद्यमी कंवलजीत सिंह, प्रदेश महासचिव(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) दिलप्रीत कोहली,क्षेत्रीय महासचिव संजय पनवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु ललसाना,सरला सिंह, महानगर अध्यक्ष(अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) मरियम शाह जिलानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment