कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आए दो संगठनों के लोग भिड़े 

मेरठ। सोमवार को कलेक्ट्रेट में उस समय स्थिति बिगड़ने से बच गयी। जब इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग व हिंदू स्वाभिमान परिषद  के लोग प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आ गये। पुलिस ने  किसी तरह दोनो संगठनों के लोगों को इधर उधर की मामले काे शांत कराया। 

दरअसल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के लोग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला आयुष डॉक्टर को नियुक्ति पत्र देते समय कथित रूप से उसका हिजाब खींचने के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने महिलाओं के कथित अपमान के खिलाफ रोष व्यक्त किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपने के लिए आए थे। उसी समय बांग्लादेश में हिंसा के विरोध में हिंदू स्वाभिमान परिषद के लोग पहुंच गये। दोनो तरफ से नारेबाजी होनी आरंभ हो गयी। इस दौरान दोनो संगठनों के लोगों के बीच खींचतान होने लगी। तभी वहां मौजूद पुलिस ने स्थिति बिगडने से बचाते हुए दोनो संगठन के लोगों को अलग अलग करते हुए दूर किया। पुलिस की मौजूदगी मेें दोनो सगंठनों को कलेक्ट्रेट से बाहर निकला गया। तब जाकर पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। 





No comments:

Post a Comment

Popular Posts