कबीर जैन की शानदार गेंदबाजी से ऋषक एकेडमी जीती
मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और आरसीए इलेवन के बीच मैच हुआ। इसमें कबीर जैन की शानदार गेंदबाजी के चलते ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 167 रन बनाए। इसमें मन्नू ने 49, भाविक ने 41, तोहिदूर ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में आईश ने तीन, रिहान ने तीन और अरनव ने भी तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीए इलेवन की टीम 17.1 ओवर में 135 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से रितिक ने 39, रेआंश ने 35, अयान ने 30 और अरनव ने 29 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की ओर से कबीर जैन ने 4 ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट लिए। अर्जुन ने भी तीन बल्लेबाजों और ध्रुव ने दो को बाहर भेजा। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जल्द ही 14वें हेमा कोहली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसे लेकर यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। शनिवार को भी जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।


No comments:
Post a Comment