आईआईएमटी विश्वविद्यालय में ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ पर विशेष सत्र का आयोजन 

- सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी द्वारा ‘स्ट्रेस मैनेजमेंट’ विषय पर एक विशेष सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन के चीफ लाइब्रेरियन सन्दीप शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कमल गोहल मोटिवेशनल स्पीकर, ने तनाव के कारणों, उसके प्रभावों तथा तनाव कम करने के प्रभावी और व्यावहारिक उपायों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। इस सत्र में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्ट्रेस मैनेजमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में दिनेश, नीरज, अमित, मोहन, विशाल, लवली, प्रदीप, रेशमा, विनोद, आशा, साधना, रितु, अरुण, ज्योति आदि का विशेष योगदान रहा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts