राहत योजना में अब तक पश्चिमांचल डिस्कांग के 49573 उपभोक्ता हुए लाभान्वित 

 यह पहली बार है जब प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को ब्याज में 100% छूट के स्वर्णिम अवसर के साथ-साथ मूलधन में भी 25% तक की बडी छूट दी जा रही है

31 मार्च 2025 के बाद भुगतन करने वाले नेवर पेड विद्युत उपभोक्ताओं को भी मिलेगा लाभ

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक,रवीश गुप्ताने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के घरेलू उपभोक्ता (02 किलोवाट तक) और वाणिज्यिक उपभोक्ता (01 किलोवाट तक) श्रेणी व भार के नेवर पेड एवं लॉन्ग अनपेड तथा विद्युत चोरी के समस्त प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अभूतपूर्व और स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हुए "बिजली बिल राहत योजना 2025-26" शुरू की है। यह योजना 1 दिसम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है और यह पहली बार है जब उपभोक्त्ताओं को बिल पर लगे ब्याज मे, शत-प्रतिशत छूट के साथ-साथ, मूलधन में भी 25% तक की ऐतिहासिक छूट दी जा रही है।योजना में अब तक पश्चिमांचल डिस्कांग के 49573 उपभोक्ता हुए लाभान्वित हो चुके है।

योजना के लाभ के लिए तुरन्त पंजीकरण करें उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे इस अभूतपूर्व योजना के पहले चरण में ही पंजीकरण कराए क्योकि प्रथम चरण में मूलधन में सर्वाधिक 25% की छूट का लाभ मिलेगा, साथ ही विद्युत चोरी के मामलों में राजस्व निर्धारण पर सर्वाधिक 50% तक की छूट प्राप्त की जा सकती है। भुगतान को आसान बनाने के लिए, उपभोक्ताओं को एकमुश्त या किश्तों में भुगतान करने की सुविधा इस योजना में दी जा रही है।

इसके अतिरिक्त योजना में अब एल.एम1वी1-1 (घरेलू) अधिकतम 02 किलोवाट भार तक तथा एल०एम०वी०-1 (वाणिज्यिक) 01 किलोवाट भार के ऐसे उपभोक्ता जो कि 31.03.2025 को नेवर पेड उपभोक्ता की श्रेणी मे थे तथा डिस्कांम के सत्त प्रयास से उनके द्वारा  01.04.2025 से 30.11.2025 की अवधि में पहली बार भुगान किया हो, को भी उक्त योजना का लाभ दिया जायेगा। ऐसे उपभोक्ताओ का उक्त योजना में 11.12.2025 से पंजीकरण कराया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक योजना का लाभ लेने के लिए, उपभोक्ता तुरन्त अपने निकटतम SDO कार्यालय, विभागीय कलेक्शन सेंटर, जन-सुविधा केन्द्र (CSC), फिनटेक प्रतिनिधि, विद्युत सखी एवं मीटर रीडर से संपर्क कर सकते हैं या विद्युत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर कॉल कर सकते हैं तथा विभागीय वेबसाइट www.uppel.org पर पंजीकरण करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts