बांग्लादेशी क्रिकेटर रहमान को खरीदे जाने पर भाजपा नेता संगीत सोम ने शाहरूख खान को बताया गद्दार
बोले देश किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं करेगा
मेरठ। सरधना पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने आईपीएल में कोलकत्ता नाइट राईडस के संचालक फिलम स्टार शाहरूख खान द्वारा बांग्लदेशी खिलाड़ी रहमान को साढ़े 9 कराेड़ में खरीदे जाने पर फिल्म स्टार को गद्दार कहा है। एक कार्यक्रम में भाजपा नेता संगीत ने कहा- बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। बहन-बेटियों के साथ सरेआम रेप हो रहे हैं, लेकिन भारत में बैठे कुछ लोग बांग्लादेश के क्रिकेटरों को खरीद रहे। शाहरुख खान जैसा गद्दार बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को साढ़े 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
कहा कि अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे, तो वे इस देश से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे। देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग तरीकों से देश में गद्दार काम कर रहे हैं। उन पर भी नजर रखने की जरूरत है।अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में उन्होंने कहा- मैं साफ-साफ कहता हूं, तो लोग कहते हैं कि मैं कड़वा बोलता हूं। लेकिन साफ बात तो कहनी पड़ेगी। अगर साफ बात नहीं कहेंगे, तो गद्दार गद्दारी करते रहेंगे। इसी तरह वे देश को लूटते रहेंगे और दूसरे देशों को भरते रहेंगे।
बता दें कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक शाहरुख खान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा- मिस्टर केकेआर, जनता जीरो बना देगी। भारत में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को खेलने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। अगर शाहरुख खान उस खिलाड़ी को टीम से बाहर नहीं करते हैं, तो हिंदू केकेआर का बहिष्कार करें।


No comments:
Post a Comment