विश्व का सबसे बड़ा है भारत का संविधान : जस्टिस गरिमा

- अधिवक्ता परिषद मेरठ इकाई का कार्यक्रम

मेरठ।अधिवक्ता परिषद ब्रज-मेरठ इकाई की ओर से कचहरी स्थित नानक चंद सभागार में संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्रीमति गरिमा प्रसाद (इलाहाबाद उच्च न्यायालय) मुख्य अतिथि  के रूप में मौजूद रहीं।
उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और पवित्र संविधान ग्रंथ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत के संविधान में वर्णित अनुच्छेद 21 केवल जीवन जीने का अधिकार ही प्रदान नहीं करता है अपितु यह तो गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है जिसके अंतर्गत हमें स्वच्छ हवा, स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वच्छ वातावरण इत्यादि प्रदान किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें संविधान का मूक दर्शक बनकर नहीं रहना है अपितु हम सबके द्वारा किया गया छोटा-छोटा प्रयास भी संविधान को सशक्त बनाने का कार्य करेगा।
मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने कहा कि भारत प्रजातंत्र की जननी है। भारत में प्राचीनकाल से ही विधि का शासन रहा है।जो महाराजा विक्रमादित्य जी के सिघासन बत्तीसी से प्रारंभ होकर वर्तमान संविधान में परिलक्षित होता है। भारतीय संविधान तैयार करने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगा था जिसको निर्माण करने में 2473 संशोधन भी किए गए थे जिसमें विभिन्न कार्य व्यवस्था विभिन्न देश के संविधान से लेकर इस संविधान को मजबूत एवं सशक्त बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में न्यायपालिका न्यायिक पुनर्विलोकन को व्याख्यानित तथा स्थापित करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अपार जनपद न्यायाधीश अचल नारायण सकलानी रहे।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र सिरोही एडवोकेट तथा संचालन महामंत्री पराग गर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथिगण के साथ ब्रज प्रांत के महामंत्री प्रमोद त्यागी एवं मेरठ बार के महामंत्री राजेंद्र सिंह राणा के सहयोग से भारतमाता व बाबा साहेब डॉ भीमराव राम जी अंबेडकर के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन निशा तायल ने किया। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के संरक्षक नरोत्तम कुमार गर्ग, चरण सिंह त्यागी, विवेक कोचर, अमित धामा, पदम सिंह, झम्मन सिंह वर्मा, विशाल राणा, मेहर पाल, भूपेंद्र, राकेश, शुचि शर्मा, मनवीर, निशित, अंकुर शर्मा, अपार सिरोही प्रसून, कोमल, कोमल त्यागी, लक्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts