सीआरपीएफ जवान की रोटावेटर में फंसने से दर्दनाक मौत

मेरठ। थाना मवानाक्षेत्र के ग्राम मटोरा से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। देश की सरहद की रक्षा करने वाला जवान अपने ही गांव के खेत में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया।सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में तैनात सिपाही सत्येंद्र की रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। 

सत्येंद्र की ड्यूटी श्रीनगर के सांबा सेक्टर में थी और वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आए थे।  शुक्रवार सुबह सत्येंद्र अपने चचेरे भाई सहदेव पुत्र राम अवतार के साथ खेत में गेहूं की बुआई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह रोटावेटर की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जवान की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पत्नी रीना, बेटे अभिनव और बेटी अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा भाई हरेंद्र मुरादबाद जिले में यूपी पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर तैनात हैं जबकि छोटा भाई धर्मेंद्र दिल्ली में एक बैंक में मैनेजर हैं घटना के बाद मौके पर पहुंचे को मवाना पंकज लवानिया ने परिजनों को दंड बनाया तथा घटना के बारे में जानकारी हासिल की  वही गांव में हुए हैं इस दर्दनाक हादसे से गम का माहौल व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts