कागजों को मजबूत करते हुए कोर्ट में करो पैरवी - एडीएम सिटी 

व्यापारियों की सम्स्या को सुलझाने के लिए आवास विकास में बनी हेल्प डेस्क 

 मेरठ। शास्त्री नगर 1468 अवैध निर्माणों पर सुप्रीम कोर्ट की लटकी तलवार को देखते हुए मंगलवार को एडीएम सिटी बिज्रेश सिंह व एसपी सिटी आयुष् विक्रम सिंह पहुंचे। जहां दोनो अधिकारियों ने व्प्यापारियों को समझाते हुए कहा कहा कोर्ट में मजबूती कागजत पेश कराे जिससे फैसला आपके पक्ष में आ सके।। व्यापारी अपने कागजों को मुजबूत करे । जीत उन्ही की होगी। इस दौरान आवास के अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे। 

 दोपहर को व्यापारी बचाओं  संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मिलने के लिए एडीएम सिटी बिज्रेश सिंह व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह पहुंचे। इस दौरान आवास के ज्वाइंट कमिश्नर अनिल सिंह व आवास के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक व्यापार बचाओ संघर्ष समिति वे शास्त्री नगर जागृति विहार के व्यापारियों के साथ हुई जिसमे उन्होंने जल्दी ही बाज़ार की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। एसपी सिटी ने कहा कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है उसे मानना ही होगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा वह अपने रास्ते से न भटके बल्कि कागजों को पूरा करे। इस दौरान उन्होंने आवास के अधिकारियों से कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान निकालने के एक हेल्प डेस्क बनाए। जिसमें तकनीक लोगों को रखा जाएगा। इसके लिए आवास अधिकारी  व्यापारियों से लगातार बात कर उनकी समस्या का सामाधान करने प्रयास करे। जिस पर आवास विकास के अधिकारियों ने हामी भरते हुए हेल्प डेस्क बनाने का फैसला किया। 

 आवास विकास के ज्वाईट कमिश्नर अनिल  कुमार कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आगे वह भी व  व्यापारी भी बंध है। इसका पालन करना होगा। उन्होनें बाजारj स्ट्रीट का प्रस्ताव बना कर शासन को भेज दिया गया है। वहीं से फैसला आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने भी कहा वह कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। इस मौके परसतीश गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, राकेश बंसल, निमित जैन, विनीत गुप्ता, अंकुश जैन, शुभम दुबलिश, गौरव वीरमणी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, संजीव पुंडीर, अजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts