कभी पूरे विश्व का केंद्र रहा हस्तिनापुर: चंपत राय

 मेरठ। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक पर आज पुनः भारत वर्ष के मानचित्र पर सूर्य की तरह चमक रहा है। मंगलवार को  केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक स्थल पर एक प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ,राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा ,संगठन सह महामंत्री विनायक राव देशपांडे,केंद्रीय संयुक्त मंत्री कोटेश्वर शर्मा एवं केंद्रीय महामंत्री दिनेश उपाध्याय ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

इस विशाल प्रदर्शनी में विश्व हिंदू परिषद की जीवन यात्रा,संघ के सौ वर्षों की उपलब्धियों एवं यात्रा,मेरठ प्रांत के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक स्थलो,मेरठ प्रांत के संघ प्रचारकों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जीवन परिचय,महाभारत कालीन स्थलों का परिचय ,कल्कि तीर्थ के मन्दिर,घाटो एवं कूपो का वर्णन,1857 की क्रांति के बलिदानी क्रांतिकारियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख क्रांति स्थलों का वर्णन,बिरसा मुंडा का जीवन परिचय ,विवादित ढाँचा विध्वंस के चित्र एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के आंदोलन की प्रमुख घटनाएँ आदि सम्मिलित रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा हिन्दू समाज को अपने पूर्वजों द्वारा स्थापित समाज के उत्थान हेतु समर्पित रहकर कार्य करना चाहिए ताकि आने वाला समाज अपने जीवन मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री अरुण पाञ्चजन्य,प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर,सर्व व्यवस्था प्रमुख प्रेम ,सह व्यवस्था प्रमुख निमेष वशिष्ठ ,मनीष एवं देश भर से आए प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts