मशहूर मदनी खानदान के दामाद बनने जा रहे हैं मेरठ के शहर काजी
शरीयत या सादगी! बीवी के नाम पर भी 'पर्देदारी'
मेरठ के शहर काजी अपनी शादी में करेंगे नबी की सुन्नतों को फॉलो
2 जनवरी को देवबंद जाएगी शहर काजी की बारात
मेरठ। मेरठ के युवा शहर काजी डॉ. जैनुस सालिकीन सिद्दीकी दो जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो देवबंद के मशहूर मदनी खानदान के दामाद बनेंगे। पूर्व सांसद और जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी के छोटे भाई मौलाना मुहम्मद मदनी की बेटी शहर काजी की एहलिया (पत्नी) बनेंगी। बता दें कि मेरठ के शहर काजी जैनुस सालिकीन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं। शहर काजी के पिता प्रो. जैनुस साजेदीन सिद्दीकी भी वर्षों तक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इस्लामिक स्टडी के डीन रहे थे। शहर काजी जैनुस सालिकीन ने अपना जो शादी कार्ड छपवाया है, वो बेहद सादगी भरा है और इस्लामी उसूलों की कसौटी पर खरा उतरता है। शहर काजी ने शादी कार्ड में अपनी होने वाली एहलिया का नाम तक नहीं छपवाया है। उनके नाम की जगह सिर्फ 'डॉटर ऑफ मौलाना मुहम्मद मदनी' लिखा गया है। शहर काजी के घर शादी की तैयारियों शुरू हो गई हैं। शहर के उलेमा में शादी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।


No comments:
Post a Comment