सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार
-छह दिसंबर को एक समुदाय की महिला डॉक्टर ने की पोस्ट
-पुलिस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए हिरासत में लिया
मेरठ। छह दिसंबर को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली महिला डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। ।
रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें छह दिसंबर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट एक महिला डॉक्टर की आईडी से की गई थी। एक मिनट आठ सेकंड की वीडियो पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया और महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। मवाना थाना पुलिस ने बताया, जिस महिला डाक्टर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की है, वह मवाना कस्बे की रहने वाली डॉक्टर शीबा खान है। बीएएमएस डिग्रीधारी होने के साथ साइकोलॉजिस्ट भी है और वह भावनपुर में अपना क्लीनिक चलाती है। रविवार को उसे क्लीनिक से हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने महिला डाक्टर से पोस्ट के पीछे की मंशा जानी और दोपहर बाद उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में वीडियो की सामग्री संवेदनशील पाई गई है, जिससे शांति भंग होने की आशंका थी। मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया, वीडियो शनिवार देर रात डाक्टर शीबा खान सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया। डा. शीबा ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो पोस्ट की थी, उसमें बैंक ग्राउंड में ओवेसी का भाषण चल रहा है और अंत में ब्लैक डे लिखा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी थी कि और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी थी, ताकि कोई अन्य उक्त वीडियो पर आपत्तिजनक टिप्पणी न कर दे।


No comments:
Post a Comment