वार्षिकोत्सव: नन्हें बच्चों की ऊंची 'परवाज़' 

 दि इम्पैकिबल स्कूल में परवाज़ – 2025 का भव्य आयोजन 

 मेरठ। नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौका था ज़ैदी सोसाइटी स्थित दि इम्पैकिबल स्कूल के पहले वार्षिक उत्सव 'परवाज़' का। 

समारोह का आयोजन शास्त्री नगर स्थित  भारती भवन में किया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों की मोहक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। 'परवाज़' नामक यह कार्यक्रम वास्तव में अपने नाम के अनुरूप बच्चों की नई उड़ान का प्रतीक बना। किंडरगार्टन के छोटे बच्चों ने आकर्षक गीत और नृत्य के साथ साथ कई और प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रूबिना चौधरी, निदेशक नसीफ़ उल हक़, हैदर मेहदी, निलोफ़र सिराज, नबील अनवर, कैप्टन हसन रज़ा, डॉ. हिना रिज़वी और मेरठ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी सरताज अहमद मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts