शिक्षाविद प्रो. नरेंद्र कुमार पुनिया को दी श्रद्धाजलि
मेरठ। “दुष्यंत कुमार विमर्श वाटिका” पर सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री एवं शिक्षाविद प्रो. नरेंद्र कुमार पुनिया के स्मरण में श्रद्धांजलि सभा आहूत की गई।
पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने प्रो. पुनिया के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. तोमर ने कहा कि पुनिया जी ने आजीवन बिना भेद भाव के छात्रों का शैक्षिक मार्गदर्शन किया। जहाँ,राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने शुरुआती उद्बोधन से कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी, वहीं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने प्रो. पुनिया की सरल-सहजता का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रो. पुनिया के शिष्य डॉ. राहुल त्यागी ने पुरानी घटनाओं का जिक्र कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। चौ. चरण सिंह विवि के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने अपने विषय पर प्रो. पुनिया की बारीक समझ से रूबरू कराया तो पूर्व विधायक रणवीर राणा ने भी प्रो. पूनिया के छात्र जीवन के किस्से साझा किए। सभी मंचासीन अतिथियों ने शॉल ओढ़ाकर प्रो. पूनिया के सुपुत्र एडवोकेट वरुण पुनिया को उनकी आगामी जिम्मेदारियों का स्मरण कराया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से डॉ. अजीत देशवाल, डॉ. वीर सेन, मोहन किनौनी, प्रताप सिंह, कपिल मलिक, सुनील मोरल, नीरज मान, दीपक त्यागी, उज्जवल सैनी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment