आईएमटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट भिड़े:धारदार हथियारों से हमला, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

 मोदीपुरम।  गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित आई आई एम टी यूनिवर्सिटी के समीप छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल छात्र को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर के पास तनाव का माहौल बन गया।गंगानगर थाना अध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। उन्होंने पुष्टि की कि एक पक्ष को अधिक चोटें आई हैं। घायल पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts