आरजीपीजी और भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के मध्य एमओयू 

मेरठ। बुधवार को रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग एवं भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह MoU छात्रों और शोधार्थियों के लिए शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान अवसरों और ज्ञान-साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

 समझौता ज्ञापन में महाविद्यालय की ओर से प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता मलिक  और भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद की जनरल सेक्रेटरी तथा  महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के पूर्व कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा  ने हस्ताक्षर किए।

इंडियन पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी प्रोफेसर संजीव कुमार शर्मा  ने कहा कि यह समझौता शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध मंचों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने संयुक्त सेमिनार, फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम और शोध प्रकाशनों पर बल दिया। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि यह समझौता ज्ञापन विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर के अकादमिक अवसर प्रदान करेगा और शोध की गुणवत्ता को नई दिशा देगा और शोध–संस्कृति और नवाचार को बढ़ावा देगा। इस अवसर पर दोनों संस्थानों ने उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक सहयोग, संयुक्त सेमिनार, कार्यशालाएँ, फ़ैकल्टी विकास कार्यक्रम तथा शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर सहमति व्यक्त की। इस अवसर  महाविद्यालय की IQAC कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर सोनिका चौधरी, राजनीति विज्ञान विभाग के इंचार्ज डॉ बबीता माजी, IPSA प्रतिनिधि रवीना टैगोर, राजनीति विज्ञान विभाग से ज्योति दुबे, लक्ष्मी,डॉ राखी, सलेहा , आकृति उपस्थित रही ।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts