रुबीना दिलैक ने परिवार संग बिताए यादगार पल
मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रुबीना दिलैक अपने अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को अपडेट देती रहती हैं। उन्होंने परिवार संग यादगार लम्हें सोशल मीडिया पर शेयर किए।
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें बच्चों के साथ बिताए पल शामिल हैं। कुछ तस्वीरों में वह परिवार के साथ नजर आ रही हैं और कुछ में सेलिब्रेशन के पल शामिल हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "नवंबर मेरे लिए बहुत खास महीना है, हमारी बेटियों को समर्पित महीना है। यह महीना दुआओं और सीखों से भरा होता है।" पोस्ट पर रुबीना के फैंस और साथी कलाकारों ने कमेंट करके प्रतिक्रियाएं और शुभकामनाओं की बौछार कर दी। अभिनेत्री आकांक्षा सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी।
बता दें कि रुबीना और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शिमला में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाजों से शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के घर गणपति पूजा के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने लगभग चार साल तक डेटिंग की थी। हालांकि, दोनों के रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव थे।


No comments:
Post a Comment