बायोरमेडिएशन जैविक उपचार पर व्याख्यान का आयोजन 

 मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता कुमारी  के निर्देशन में वनस्पति विज्ञान विभाग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा सेल के अंतर्गत एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया । इसके लिए  के वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार को आमंत्रित किया गया । 

उन्होंने "बायोरमेडिएशन जैविक उपचार Past, Present and Future Prospectives" विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया ।  डॉ अशोक कुमार ने अपने व्याख्यान में जैविक उपचार पर प्रकाश डाला एवं बताया कि किस प्रकार ये प्रक्रिया पानी, मृदा, एवं वातावरण से जीवाणु द्वारा प्रदूषकों को हटाते हैं । अतिथि का स्वागत कार्यक्रम की कन्वीनर  प्रो. अमिता शर्मा बॉटनी विभाग ने किया । डॉ अशोक कुमार ने प्राचीन सभ्यता में खेती में जीवाणु की उपयोगिता बताई।  किसानों ने अनुभवों से सीखा कि बींस की खेती से  मृदा को नाइट्रोज युक्त कर पौधों तक पहुंचाते हैं।  आयोजन सचिव श्रीमती अनामिका ने सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया ।  डॉ , डॉ मधु मलिक, डॉ  गीता सिंह, डॉ. अनुपमा सिंह, आफरीन और श्रीमती नीतू, रामलोट एवं  शरद की सहभागिता रही l

No comments:

Post a Comment

Popular Posts