व्यापार बचाने के लिए पोस्ट कार्ड माध्यम से सीएम लगाएंगे गुहार 

 16 को शास्त्री नगर व जाग्रति विहार के व्यापार निकालेंगे मौन जुलूस 

 मेरठ। अपने व्यापार को बचाने के लिए शास्त्री नगर व जाग्रति विहार के व्यारियों मुहिम आरंभ कर दी है। शनिवार को  व्यापार बचाओ संघर्ष समिति मेरठ की बैठक शुभकामना बैंक्वेट हॉल में हुई जिसमें शास्त्री नगर, जागृति विहार के सभी व्यापारी संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे । 

सभी समिति के सदस्यों ने अपनी एकता का परिचय देते हुए कहा की चाहे हमें कैसा भी संघर्ष करना पड़े हम अपने किसी भी व्यापारी की क्षति नहीं होने देंगे और सरकार को अपनी एकता का परिचय देंगे व हमारे सभी व्यापारी भाई, रिश्तेदार, समस्त स्टाफ वे ग्राहक पोस्टकार्ड द्वारा  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी से व्यापार बचाने की गुहार लगाएँगे। निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर को शाम 6.00 बजे हम नई सड़क, सेंट्रल मार्केट होते हुए सेक्टर- 2 के मार्केट तक मौन जलूस निकालेंगे जिसमे हमारी सरकार से व्यापार बचाने की गुहार लगायेंगे और इस मौन जलूस में शास्त्री नगर जागृति विहार के समस्त व्यापारियों की भागीदारी रहेगी । अंत में व्यापारी एकता के नारे के साथ आज की समिति की बैठक को विराम दिया। इस मौके पर निमित जैन,सतीश गर्ग ,जितेन्द्र अग्रवाल,प्रवीण शर्मा,नरेन्द्र राष्ट्रवादी,पवन अग्रवाल, तपन गोयल ,आलोक सोम आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts