उत्तराखंड के खटीमा में बड़ा बवाल

 युवक की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने दुकानों में लगाई आग, धारा 163 लागू

खटीमा। उत्तराखंड के खटीमा में एक युवक की हत्या के बाद शनिवार को भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कुछ दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए धारा 163 लागू की है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात्रि खटीमा रोडवेज परिसर में दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आपसी विवाद के दौरान चली चाकूबाजी में 23 वर्षीय तुषार शर्मा की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद से खटीमा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। तुषार शर्मा की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को बजरंग दल समेत आक्रोशित लोगों ने रोडवेज परिसर में स्थित हमलावरों की दुकान को आग के हवाले कर दिया। 

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

बजरंग दल के जिला संयोजक हिमांशु ने घटना को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता या उनकी संपत्ति पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इलाके के लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts