डीएवी के हेरीटेज क्लब द्वारा वस्त्रों का हुआ वितरण

मेरठ।डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल मेरठ के हेरीटेज क्लब के तत्वाधान में डॉ अल्पना शर्मा (क्षेत्रीय अधिकारी, डीएवी स्कूल यू पी, जोन ए) के मार्गदर्शन से बुधवार को लोहिया नगर कुष्ठाश्रम  में वस्त्रों का वितरण किया गया। 



डीएवी स्कूल विद्या के साथ-साथ विद्यार्थियों को मानवीय संवेदना के प्रति भी जागरूक रहना सिखाता है। डीएवी के विद्यार्थियों ने अपनी इसी संवेदना को अभिव्यक्त करने के लिए अपने घरों से अच्छे परिधानों को लाकर विद्यालय में संग्रहित किया। प्रत्येक विद्यार्थी ने इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देने में उत्साह दिखाया। डीएवी के हेरीटेज क्लब की प्रधान,  सुनीता सिंह, समीक्षा अग्रवाल, वीरपाल सिंह चौहान, रोहित तथा हेरीटेज क्लब के सदस्य विद्यार्थियों ने इस पुण्य कार्य को पूर्ण किया। कुष्ठाश्रम में रहने वाले लोगों के लिए डीएवी स्कूल की ओर से भोजन की भी व्यवस्था की गई थी, तत्पश्चात उनमें वस्त्रो का वितरण किया गया।प्रधानाचार्या अपर्णा जैन ने पुण्य कार्य में योगदान हेतु विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया।




No comments:

Post a Comment

Popular Posts