गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने जीटीबी ब्लू को हराया

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी ब्लू के बीच मैच हुआ। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने जीत प्राप्त की। 

गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 151 रन बनाए। इसमें अभय ने 45, कार्तिक ने 43, सार्थक ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में देव ने 3, फ़वाज ने 3 और यश ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीटीबी स्कूल क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम 19.5 ओवर में 145 रन ही बना सकी। इसमें मनु ने 47, जैद ने 30, जीशान ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अवि और कबीर ने तीन तीन विकेट और सुभान ने 2 विकेट लिए। गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी ने 6 रन से जीत प्राप्त की। व्यापारी नेता रजनीश कौशल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि बुधवार को जूनियर वर्ग में मैच होगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts