पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन

नई दिल्ली (एजेंसी)।पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता शिवराज पाटिल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की आयु में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने लातूर में आखिरी सांस ली। बता दें कि शिवराज पाटिल ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाले, इसमें लोकसभा स्पीकर और केंद्रीय कैबिनेट में कई अहम पद शामिल हैं। बता दें कि पाटिल ने 7 बार लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी।
शिवराज पाटिल ने साल 1980 में राजनीति में कदम रखा। वह पहली बार सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वहीं, साल 2004 तक वह सात बार लोकसभा सदस्य चुने गए। बताया जाता है कि साल 1980-1990 के दशक में उन्होंने संसद में संसदीय सदस्य की सैलरी और अलाउंस पर बनी जॉइंट कमिटी में काम किया। बाद में इसी के चेयरमैन भी बने। पाटिल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में रक्षा राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts