इंडिगो संकट: चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर सस्पेंड
डीजीसीए ने उठाया सख्त कदम
नई दिल्ली। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इंडिगो पर बड़ा एक्शन लेते हुए चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। डीजीसीए का कहना है कि ये कर्मचारी मुश्किल में फंसी इंडिगो की सुरक्षा और ऑपरेशनल नियमों की देखरेख के लिए जिम्मेदार थे।
दरअसल, डीजीसीए का मानना है कि इन कर्मचारियों की ओर से एयरलाइन के इंस्पेक्शन और मॉनिटरिंग में लापरवाही की वजह से यह कार्रवाई की गई।
इन अधिकारियों पर सेफ्टी प्रोटोकॉल और ऑपरेशनल नियमों की अनदेखी का गंभीर आरोप है।
डीजीसीए ने स्पष्ट किया है कि ये अधिकारी एयरलाइन की उड़ान सुरक्षा, क्रू ड्यूटी अनुपालन और परिचालन व्यवस्था की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे, लेकिन समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, जिससे हजारों यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में इंडिगो ने अपनी हजारों उड़ानों को रद कर दिया था। इसके कारण देश भर में लाखों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।


No comments:
Post a Comment