डॉक्टरों पर लगाया लीवर की नस काटने का आरोप

- हॉस्पिटल के बाहर परिजनों का हंगामा

मेरठ। डाक्टरों पर गलत नस काटने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा करना शुरु कर दिया। आयुष्मान कार्ड के आधार पर इलाज करने के बाद ढाई लाख रुपये लिये। मरीज की हालते बिगड़ने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। 

मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे स्थित एक ऑस्पिटल पर मरीज के तीमादारों ने डाक्टरों पर ऑपेरशन के दौरान लीवर इलाज के दौरान गलत नस काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरु कर दिया। मरीज के पुत्र बंटी ने डाक्टर ने उन्हें आयुष्मान कार्ड के आधार पर इलाज करने का आश्वासन दिया था लेकिन उसके बाद ढाई लाख रुपये जमा करा लिये। मरीज की हालत गंभीर बताते हुए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। जहां डाक्टर ने इलाज के दौरान बताया पहले वाले डाक्टरों ने इनका केस बिगाड़ दिया है। उन्होंने लिवर के इलाज के दौरान इनकी नश काट दी। जिससे इनके शरीर में इंफेक्शन फैल गया है। परिजनों का आरोप है कि मरीज को अब तक 25 यूनिट खून चढ़ाया जा चुका है, उनकी हालत अब भी खराब बताई जा रही है। तीमारदारों ने हॉस्पिटल के डाक्टर के खिलाफ मेडिकल थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts