दिल्ली में प्रदूषण बेकाबू, ग्रैप -3 लागू

कुछ वाहनों के चलने पर लगी रोक
नई दिल्ली (एजेंसी)।राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआइ 401 दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सेंट्रल एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने आपात बैठक की और तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेप के स्टेज-3 की पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया।
ग्रेप-3 के तहत निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके अलावा बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के संचालन पर भी पूरी रोक रहेगी। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बेहद गंभीर हो गया है। आज सुबह कई इलाकों में वायदा गुणवत्ता सूचकांक 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts