शोभित विवि में “भारतीय ज्ञान परंपरा” थीम पर वर्ष 2026 के कैलेंडर का लोकार्पण

मेरठ।शोभित विश्वविद्यालय में आज “भारतीय ज्ञान परंपरा  थीम पर आधारित वर्ष 2026 के वार्षिक कैलेंडर का लोकार्पण किया गया। कैलेंडर का विमोचन विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर डॉ. वी. के. त्यागी, विश्वविद्यालय सलाहकार प्रोफेसर एम. एल. सिंगला एवं डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार गुप्ता तथा सभी  निदेशकगण द्वार किया गया।

 कुलपति प्रोफेसर डॉ. वी. के. त्यागी ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा आधुनिक शिक्षा की सशक्त आधारशिला है और यह कैलेंडर विद्यार्थियों व शिक्षकों को भारत की समृद्ध बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने शिक्षा एवं अनुसंधान में भारतीय ज्ञान प्रणाली को निरंतर प्रोत्साहित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts