हनी क्रिकेट अकैडमी ने मनायी  2-1 की बढ़त 

  मेरठ। हनी क्रिकेट ग्राउंड मे चल रही हनी क्रिकेट कप सीरीज मे हनी क्रिकेट अकैडमी ने एस एस सी अकैडमी देहरादून को 3 विकेट से हराकर 2-1 की बढ़त बना ली।

एस एस सी अकैडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करते हुए 45 ओवर मे 131 बनाकर ऑल आउट हो गयी। जिसमे नैतिक ने 42 रन व अनिकेट ने 34 रन बनाये। वही गेंदबाज़ी मे हनी क्रिकेट अकैडमी की तरफ से अर्णव सिद्धू ने 4 विकेट व दीपानशू व सूफियान ने 2-2 विकेट लिए। बल्लेबाज़ी करने उतरी हनी क्रिकेट अकैडमी 29.5 ओवर मे 7 विकेट पर 132 रन बनाकर जीत हासिल की  जिसमे वासु ने 32 रन व अजहर ने 30 रन बनाये। वही गेंदबाज़ी मे एस एस सी अकैडमी देहरादून की तरफ से गुंजन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट व शौर्य ने 2 विकेट लिए। कोच दीपक सिद्धू ने बताया कि मैन ऑफ द मैच अर्नव सिद्धू व फाइटर ऑफ द मैच गुंजन को चुना गया। कल सीरीज का फाइनल मैच खेला जायेगा। इस अवसर पर हनी काजला जी ,पारस , करण, सनी , कपिल आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts