आईआईएमटी विवि के छात्र उज्ज्वल ने जीता रजत पदक, ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन 

- नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 में रजत पदक जीता

- आईआईएमटी विवि में बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र हैं उज्ज्वल शर्मा

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र उज्ज्वल शर्मा ने नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 25 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक आयोजित प्रतियोगिता में 110+ किलोवर्ग में प्रतिभाग करते हुए रजत पदक जीतने वाले उज्ज्वल शर्मा का चयन ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हो गया है। ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आगामी 25 से 30 जनवरी 2026 को होगा। 

नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप (पुरुष और महिला) 2025-26 में आईआईएमटी विश्वविद्यालय की छात्राओं सिफा (बीपीएस-प्रथम वर्ष) ने 48 किग्रा वजन वर्ग और कामिनी सोम (बीपीएड-प्रथम वर्ष) ने 69 किलो वजन वर्ग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल, कुलपति डॉ. दीपा शर्मा, शारीरिक शिक्षा विभाग के डीन डॉ. वी.एस.पटियाल और समस्त शिक्षकों ने उज्जवल शर्मा को बधाई देते हुए ऑल इंडिया वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts