रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव और स्कूल संचालक से मांगी 10 लाख की रंगदारी

ईमेल से धमकी दी; हथियार के फोटो भी भेजे

जांच पड़ताल करने में जुटी नौंचदी व साइबर टीम 

मेरठ। थाना नौचंदी के शास्त्री नगर स्थित जी ब्लॉक में स्कूल संचालक व रालोद केअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ   प्रदेश महासचिव को धमकी भरा  ई मेल भेज कर  10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है।  ईमेल के साथ एक ऑडियो क्लिप के अलावा कुछ हथियारों के फोटोग्राफ्स भी भेजे गए हैं। जिस अकाउंट नंबर में पैसे मांगे गए हैं, वह कर्नाटक के बैंक का बताया जा रहा है। स्कूल संचालक द्वारा नौचंदी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वही पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गयी है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मेल किस ईमेल आईडी से और कहां से आया है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।  शास्त्री नगर जी ब्लॉक में कवलजीत सिंह का द गुरुकुलु इंटरनेशनल स्कूल है। बुधवार शाम वह अपना ईमेल चेक कर रहे थे, इसी दौरान एक अनजान ईमेल आईडी से आए लिंक को उन्होंने खोल दिया। उस लिंक में हथियारों के कुछ फोटो के अलावा एक ऑडियो क्लिप थी। बदमाशों ने इस ऑडियो क्लिप के माध्यम से 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी।  ईमेल में लिखा है कि- प्रिंसिपल साहब बहुत पैसे कमा लिए, अब थोड़ा दान करने के बारी है। दस लाख रुपए चाहिए तेरे से, नहीं तो इतनी गोली मारेंगे, समझ में आए जाएगा तेरे। दूसरे ईमेल में हिंदी में लिखा धमकी भरा पत्र था। जबकि तीसरी ईमेल में एक ऑडियो क्लिप और हथियारों के कुछ फोटो थे।

, हमने तेरी सारी जन्मकुंडली निकलवा ली है। तूने बहुत पैसे कमा लिए अब चुपचाप पैसे दे देना, नहीं तो इस दुनिया से जाते रहोगे।पैसे नहीं मिलने पर हमारी गोली तेरा इंतजार कर रही है। पुलिस मैं जाने की कोशिश करोगे तो ट्रेलर जल्दी दिखा देते, सोच लेना क्या करना हैं तेरे को, जिससे पैसे मेंने मांगे है, उसको पैसे देने पड़े है। जल्दी बता दूंगा तेरे को पैसे कहा भेजने हैं।

कवल जीत सिंह को भेजे गए ईमेल की खास बात यह है कि उसको सिस्टमैटिक तरीके से भेजा गया है। पहले धमकी भरा हिंदी में लिखा पत्र है, जिसमें ढेरों गलतियां हैं। इसके बाद दूसरे लिंक में हथियारों वाली फोटो और एक पेपर पर लिखा हुआ अकाउंट नंबर 2702500100872701 है।

यह अकाउंट नंबर भी अपने आप में अनोखा है। कर्नाटक बैंक का यह अकाउंट नंबर है, लेकिन बदमाशों में उसकी भी स्पेलिंग मिस्टेक की हुई है। तीसरे लिंक में एक ऑडियो क्लिप है, जिसके माध्यम से यह धमकी दी गई है।धमकी भरे तीन इमेल किए गये कवलजीत सिंह का कहना है पहला ईमेल 9.53 बुधवार की सुबह आया जिसमें धमकी भरे लहजे में दस लाख रूपये की रंगदारी व कारतूत व कटटे की फोटो भेजी गयी।  दूसरा ईमेल 9.55 मिनट पर सुबह आया । वाईस रिकोडिंग के साथ धमकी दी गयी। तीसरा ईमेल 9.57 मिनट सुबह आया जिसमें एक बैंक खाते का नम्बर भेजा गया। जिसमें पैसा डालने को कहा गया। 

इतनी गोली मारेंगे, पूरी फील्डिंग हमारे पास है

धमकी भरे ईमेल के साथ एक ऑडियो क्लिप भी बदमाशों ने भेजी है। बदमाश बोल रहा है- तेरी पूरी बिल्डिंग हमारे पास है, इतनी गोली मारेंगे बात समझ में नहीं आएगी...! इस धमकी भरे ईमेल के बाद कवल जीत सिंह ने नौचंदी पुलिस से संपर्क किया। नौचंदी पुलिस स्कूल पहुंची और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली।

कवलजीत सिंह के संपर्क करते ही नौचंदी पुलिस उनके स्कूल पहुंच गई। इस दौरान थाने की साइबर टीम भी उनके साथ रही। साइबर टीम ने उनके लैपटॉप से ईमेल से जुड़ा सारा मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस में कवल जीत सिंह को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

कई संगठनों से जुड़े हैं कवल जीत सिंह

द गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन कवलजीत सिंह राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ   के प्रदेश महासचिव हैं। इसके अलावा वह ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिरोमणि सिंह सभा और वीर खालसा दल के सचिव के रूप में भी वह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

यह रंगदारी, सरकार को खुली चुनौती

व्यापारी नेता जीतू सिंह नागपाल ने कहा- प्रदेश में अपराधी एक बार फिर सिर उठाने लगा है। मेरठ में भी लगातार घटना हो रही हैं। स्कूल के चेयरमैन से मांगी गई रंगदारी चिंता का विषय है। योगी सरकार को संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करानी चाहिए। हमारी मांग है पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए बदमाशों को सबक सिखाएं।

 एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया-

एक स्कूल संचालक को धमकी भरा ईमेल मिला है। इस मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह मेल किस ईमेल आईडी से और कहां से आया है। इसके लिए साइबर एक्सपर्ट को भी लगाया गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts