कैंट बोर्ड ने दो अवैध निर्माणों पर सील लगाई

कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, टीम से नोकझोंक

 मेरठ।  सदर क्षेत्र में कैंट बोर्ड ने अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड की टीम ने रंजीत पुरी में दो अवैध निर्माणों को सील कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध किया और नोकझोंक भी हुई।

निर्माण 83, रंजीतपुरी और 103, रणजीतपुरी में किए जा रहे थे।  नील कमल जैन और  संदीप शिंदे पर मरम्मत की आड़ में नया निर्माण करने का आरोप है। कैंट बोर्ड ने जांच में पाया कि यह मरम्मत नहीं बल्कि नया निर्माण था।

बोर्ड ने निर्माणकर्ताओं को सूचित किया था कि यदि कार्य नहीं रोका गया तो ध्वस्तीकरण किया जाएगा। लगातार नोटिस और मौखिक चेतावनियों के बावजूद, निर्माणकर्ताओं ने काम जारी रखा और तेजी से पहली मंजिल पर भी निर्माण शुरू कर दिया। दो बार ध्वस्तीकरण और सामग्री जब्त करने के बाद भी रात में निर्माण कार्य जारी रहा।

इसके बाद, मामला पी.पी. एक्ट के तहत एस्टेट ऑफिसर जाकिर हुसैन के समक्ष रखा गया। उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा आदेशों का पालन न करने पर सील करने के आदेश पारित किए और कार्रवाई के लिए एक टीम गठित की। सीईओ जाकिर हुसैन के आदेश पर छावनी परिषद की टीम आज सुबह दो हिस्सों में बंटकर दोनों निर्माणों को सील करने पहुंची।टीम को देखकर अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप मच गया। उन्होंने यह कहते हुए विरोध किया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन टीम ने उनकी बात नहीं सुनी और सील की कार्रवाई जारी रखी।सीईओ जाकिर हुसैन ने कहा कि लोग मरम्मत की आड़ में अवैध निर्माण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।सील करने वाली टीम में सहायक अभियंता पीयूष गौतम, जेई अवधेश यादव, राहुल, परविंदर, अभिषेक, चंद्रकांत, सतीश, अजीम, बोबी, संजय, जावेद, रॉकी, अजहर और सद्दाम शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts